परिचय (introduction) किसी भी मकान या building का निर्माण करते समय सबसे महत्वपूर्ण काम उसकी नींव (foundation) बनाना होता हैं नींव पूरी बिल्डिंग का load जमीन तक पहुंचाने का काम करती हैं अगर वही नींव सही तरीके से नहीं बनाया जाए तो भविष्य में दीवारों में दरारें फर्श का धंसना और building में अन्य समस्याएं हो सकती हैं Foundation बनाते समय एक महत्वपूर्ण बात पर ध्यान देना जरूरी होता हैं जिसे foundation Depth या foundation की गहराई कहा जाता हैं founddation depth का सही चुनाव की स्थिति बिल्डिंग के लोड और जमीन की मजबूती के आधार पर किया जाता हैं इस लेख में हम जानेंगे की foundation depth क्या होती हैं इसकी गहराई कैसे तय की जाती हैं और foundation बनाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए Foundation depth क्या होती हैं? Foundation depth का मतलब हिंदी में नींव की गहराई होता हैं जमीन की सतह से नींव सबसे निचले हिस्से से सबसे ऊपर तक सामान्य रूप से foundation depth कहा जाता हैं उदाहरण: जमीन की सतह से खुदाई करके नींव का निचला स्तर 2M नीचे बनाया जाता हैं तो उस स्तर की गहराई 2M...
परिचय (introduction)
किसी भी मकान या building का निर्माण करते समय सबसे महत्वपूर्ण काम उसकी नींव (foundation) बनाना होता हैं नींव पूरी बिल्डिंग का load जमीन तक पहुंचाने का काम करती हैं अगर वही नींव सही तरीके से नहीं बनाया जाए तो भविष्य में दीवारों में दरारें फर्श का धंसना और building में अन्य समस्याएं हो सकती हैं
Foundation बनाते समय एक महत्वपूर्ण बात पर ध्यान देना जरूरी होता हैं जिसे foundation Depth या foundation की गहराई कहा जाता हैं founddation depth का सही चुनाव की स्थिति बिल्डिंग के लोड और जमीन की मजबूती के आधार पर किया जाता हैं
इस लेख में हम जानेंगे की foundation depth क्या होती हैं इसकी गहराई कैसे तय की जाती हैं और foundation बनाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
Foundation depth क्या होती हैं?
Foundation depth का मतलब हिंदी में नींव की गहराई होता हैं जमीन की सतह से नींव सबसे निचले हिस्से से सबसे ऊपर तक सामान्य रूप से foundation depth कहा जाता हैं
उदाहरण:
जमीन की सतह से खुदाई करके नींव का निचला स्तर 2M नीचे बनाया जाता हैं तो उस स्तर की गहराई 2M होगी लेकिन यह केवल समझाने के लिए उदाहरण के लिए हैं किसी भवन की गहराई नहीं
नींव की गहराई तय करते समय यह देखना जरूरी होता हैं की मिट्टी जमीन का भार सहन कर सकती हैं या नहीं
![]() |
| Foundation की गहराई क्या होती हैं और इसे कैसे निर्धारित करें |
Foundation depth क्यों महत्वपूर्ण होती हैं ?
किसी भी बिल्डिंग के लिए नींव (foundation) की गहराई सही होना बहुत जरूरी होता हैं
इसके मुख्य कारण निम्नांकित हैं
1. बिल्डिंग का भार सहन करना
मकान की दीवारों column, Beam,slab और अन्य निर्माण सामग्री का पूरा load नींव के माध्यम से जमीन तक पहुंचाता हैं उचित गहराई और आकार की नींव बिल्डिंग के load को सुरक्षित रूप से मिट्टी में फैलाने में मदद करती हैं
2. जमीन के धंसने का खतरा कम करना
अगर नींव (foundation) को कमजोर मिट्टी पर बनाई जाती हैं तो जमीन असमान रूप से बैठ सकती हैं इससे दीवारों और फर्श पर दरारें आ सकती हैं
3. मिट्टी की स्थिति के अनुसार स्थिरता
जमीन की ऊपरी परत में कहीं कहीं जैविक पदार्थ, ढीली मिट्टी या पुरानी भराई होती हैं ऐसे मिट्टी पर बिना जाँच के नींव (foundation) बनाना सुरक्षित नहीं हैं नींव को उपयुक्त भार सहन क्षमता वाली मिट्टी पर बनाना चाहिए
4. पानी और मौसम का प्रभाव
भू जल स्तर बारिश, मिट्टी का फैलाना सिकुड़ना और मिट्टी का कटाव नींव की स्थिरता को प्रभावित कर सकतें हैं इसलिए इन परिस्थितियों में ध्यान रखकर नींव की गहराई और डिजाइन तय किया जाता हैं
Foundation depth कितनी होनी चाहिए?
मकान की नींव कितनी गहरी होनी चाहिए इसका कोई एक निश्चित उत्तर नहीं हैं इसकी गहराई केवल मंजिलों की संख्या देखकर तय नहीं की जा सकती
![]() |
| Foundation की गहराई कितनी होनी चाहिए ? जानिए जरूरी बातें |
नींव की गहराई निर्धारित करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान देना चाहिए?
• मिट्टी की भार सहन करने की क्षमता
• मकान का कूल भार और मंजिलों की संख्या
• नींव का प्रकार
• भू जल स्तर और पानी की निकासी की स्थिति
उदाहरण:
एक मंजिला मकान का नींव और तीन मंजिल मकान का नींव की डिजाइन अलग हो सकती हैं लेकिन जरूरी नहीं एक मंजिला मकान की नींव से किसी निश्चित अनुपात में ज्यादा हो
सही गहराई और आकार का निर्माण मिट्टी की जाँच तथा संरचनात्मक गणना से किया जाता हैं
Foundation depth को प्रभावित करने वाले मुख्य कारण:
1. मिट्टी का प्रकार
मिट्टी की मजबूती नींव की गहराई तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
रेतीले मिट्टी - इसकी, भार क्षमता , घनत्व पानी और मिट्टी के कणों की स्थिरता पर निर्भर करती हैं
कठोर मिट्टी - यदि इसकी क्षमता और परत की स्थिति उपयुक्त हो तो इस पर उथली नींव की डिजाइन की जा सकती हैं
चिकनी मिट्टी - इसमें नमी के कारण फैलने सिकुड़ने और लंबे समय में बैठने की समस्या हो सकती हैं
2. बिल्डिंग का भार
Building जितना भार जमीन पर डालती हैं नींव को उतने ही सावधानी से डिजाइन करना पड़ता हैं इसमें दीवारें column, Beam, slab और अन्य उपयोगी भार शामिल होते हैं
हालाँकि ज्यादा भार होने पर केवल नींव को गहरा करना ही समाधान नहीं हैं नींव की चौड़ाई मोटाई गहराई प्रकार और जमीन की क्षमता महत्वपूर्ण होती हैं
3. भू जल स्तर
अगर खुदाई के दौरान पानी निकलता हैं तो नींव बनाने में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत हो सकती हैं
पानी मिट्टी की स्थिरता और मिट्टी की स्थिति और स्थिरता को प्रभावित कर सकता हैं
Foundation Depth को कैसे निर्धारित की जाती हैं?
Foundation की गहराई तय करने में निम्नांकित चरण शामिल होते हैं
चरण 1: साइड की जाँच
सबसे पहले जमीन की स्थिति ढलान आसपास की इमारतों और पानी के निकास का निरक्षण किया जाता हैं
चरण 2: मिट्टी की जाँच
जरूरत के अनुसार मिट्टी की जाँच कराई जाती हैं इससे मिट्टी की परतों क्षमता और संभावित धंसाव के बारे में जानकारी मिलती हैं
चरण 3: बिल्डिंग की भार की गणना
इंजीनियर बिल्डिंग के भार और कॉलम या दीवारों पर आने वाले भार की गणना करता हैं
चरण 4: नींव का प्रकार और आकार तय करना
मिट्टी की क्षमता , भार और निर्माण की स्थिति के आधार पर नींव चुनी जाती हैं इसके बाद जरूरत चौड़ाई , मोटाई, गहराई और सरियों की व्यस्था का डिजाइन किया जाता हैं
चरण 5: खुदाई और निरीक्षण
खुदाई के बाद नींव डालने से पहले यह जाँच कर लेना चाहिए कि जमीन की स्थिति वास्तविक डिजाइन के अनुरूप हैं या नहीं इसके बाद ही PCC सरिया और concrete डिजाइन के अनुसार करना चाहिए
Foundation बनाते समय होने वाली गलतियां?
Foundation बनाते समय निम्नलिखित गलतियों से बचना जरूरी होता हैं
• मिट्टी को बिना जाँच किए गहराई तय करना
• केवल पड़ोसी के मकान की नींव को देखकर वैसे ही बना देना
• नींव की मोटाई चौड़ाई को नजर अंदाज करना
• इंजीनियर की डिजाइन के बिना स्टील या concrete में बदलाव करना
Foundation depth और footing में क्या अंतर हैं?
Foundation depth जमीन की सतह से नींव की निचले स्तर की गहराई की बताती हैं जब कि नींव वह हिस्सा हैं को column या दीवार से आने वाले भार को जमीन तक पहुंचाता हैं
निष्कर्ष:
हर मकान के लिए अपने आप एक गहराई तय करना सही नहीं होता हैं इसलिए निर्माण शुरू करने से पहले साइट की स्थिति की जाँच कराए और योग्य civil engineering से नींव की डिजाइन तैयार करवाएं सही योजना और सुरक्षित निर्माण से भविष्य में धंसाव और दरारें जैसी समस्याओं का जोखिम कम किया जा सकता हैं


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें