सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Column Cover block क्या होता हैं? जानिए इसका काम, साइज और फायदे

Column cover block क्या होता हैं? Column cover block एक छोटा सा Concrete block होता हैं जिसे RCC Column में सरिया के नीचे और साइड में लगाया जाता हैं इसका मुख्य काम सरिया और शटरिंग की बीच दूरी बनाए रखना ताकि सरिया को जरूरत cover मिल सकें। आसान भाषा में समझें तो cover block Column के सरिया को शटरिंग से दूरी पर रखता हैं। इससे concrete डालने के बाद सरिया चारों तरफ से ढका रहता हैं/ Column में सरिया का सही कंक्रीट कवर बनाए रखने के लिए cover block लगाया जाता हैं। Column cover block का क्या काम होता हैं? Column में cover block लगाने के कई महत्वपूर्ण काम होते हैं  1.सरिया और शटरिंग के बीच दूरी बनाए रखना: Column में सरिया बांधने के बाद उसे शटरिंग से उचित दूरी को बनाए रखना जरूरी होता हैं cover block इस दूरी को बनाए रखने में मदद करती हैं इससे concrete डालते समय सरिया शटरिंग से चिपकने से बचाता हैं। 2. सरिया को जंग से बचाने में मदद करना: जब सरिया के चारों तरफ कंक्रीट होता हैं तो नमी और हवा के कारण होने वाले जंग के खतरे को कम करने में मदद मिलती हैं इसलिए column और footing में cover होना जरूरी ह...

Column Cover block क्या होता हैं? जानिए इसका काम, साइज और फायदे

Column cover block क्या होता हैं?

Column cover block एक छोटा सा Concrete block होता हैं जिसे RCC Column में सरिया के नीचे और साइड में लगाया जाता हैं इसका मुख्य काम सरिया और शटरिंग की बीच दूरी बनाए रखना ताकि सरिया को जरूरत cover मिल सकें।

आसान भाषा में समझें तो cover block Column के सरिया को शटरिंग से दूरी पर रखता हैं।
इससे concrete डालने के बाद सरिया चारों तरफ से ढका रहता हैं/
RCC Column में steel reinforcement और शटरिंग की बीच लगा cover block
Column में सरिया का सही कंक्रीट कवर बनाए रखने के लिए cover block लगाया जाता हैं।



Column cover block का क्या काम होता हैं?

Column में cover block लगाने के कई महत्वपूर्ण काम होते हैं 

1.सरिया और शटरिंग के बीच दूरी बनाए रखना:

Column में सरिया बांधने के बाद उसे शटरिंग से उचित दूरी को बनाए रखना जरूरी होता हैं cover block इस दूरी को बनाए रखने में मदद करती हैं इससे concrete डालते समय सरिया शटरिंग से चिपकने से बचाता हैं।

2. सरिया को जंग से बचाने में मदद करना:

जब सरिया के चारों तरफ कंक्रीट होता हैं तो नमी और हवा के कारण होने वाले जंग के खतरे को कम करने में मदद मिलती हैं इसलिए column और footing में cover होना जरूरी होता हैं। 

3.column की मजबूती और टिकाऊपन बनाए रखना:

Column में सरिया और concrete मिलकर काम करते हैं सही concrete cover Column की डिजाइन और लंबे समय तक टिकाऊपन के लिए जरूरी होता हैं cover block सही cover बनाए रखने में मदद करता हैं।

4. कंक्रीट की सही मोटाई बनाए रखना:

Cover block सरिया के बाहर कंक्रीट की आवश्यक मोटाई की व्यस्था और आवश्यक कंक्रीट cover के अनुसार तय किया जाता हैं।

Column cover block का साइज कितना होता हैं?

Column में cover block का साइज उसकी डिजाइन , सरिया की व्यवस्था और आवश्यक कंक्रीट cover के अनुसार तय किया जाता हैं।
निर्माण कार्य में 25mm,30mm और 40mm जैसे cover block देखने को मिल सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर column में यही साइज इस्तेमाल करना सही हैं।

सही cover निम्न बातों पर निर्भर करता हैं।
• column की structural drawing।
• column का आकार और सरिया का व्यस्था।
• निर्माण स्थल का वातावरण।
उदाहरण:
यदि drawing में 40mm cover दिया गया हैं तो उसकी अनुसार cover block लगाने चाहिए।

Column cover block कहा लगाया जाता हैं?

Column में cover block मुख्य सरिया के बाहरी हिस्से और शटरिंग के बीच आवश्यक दूरी बनाए रखने के लिए लगाया जाता हैं इसे सामान्यतः column के चारों तरफ उचित स्थानों पर लगाया जाता हैं ताकि सरिया की स्थिति सही बनी रहे cover block लगाने का तरीका ऐसा होना चाहिए की।
concrete डालने वाइबरेटर चलाने के दौरान वह अपनी जगह से हटे नहीं।
Cover block की संख्या और उसके बीच की दूरी column की व्यवस्था तथा निर्माण विधि के अनुसार तय की जानी चाहिए ।

Column cover block किस चीज का बना होता हैं?

Cover block अलग अलग सामग्री से बना होता हैं।

Column cover block निम्न सामग्री से बना होता हैं।

• concrete cover block 

यह cement और उपयुक्त गिट्टी से बनाया जाता हैं RCC निर्माण में इसका इस्तेमाल किया जाता हैं इसकी गुणवत्ता और मजबूती अच्छी होती हैं। 

• प्लास्टिक Cover block 

यह प्लास्टिक से बना होता हैं इसका इस्तेमाल कुछ RCC निर्माण में किया जाता हैं हालांकि ज्यादा तर concrete cover का इस्तेमाल किया जाता हैं।

• अन्य स्वीकृत cover block 

कुछ परिस्थितियों में अन्य प्रकार के cover block भी इस्तेमाल किए जाते हैं इनके चयन में डिजाइन सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिए।

Column cover block कैसे लगाया जाता हैं?

Column में cover block लगाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन किया जाता हैं 

चरण 1: सबसे पहले structural drawing देखें और समझें उसमें concrete cover कितना दिया हैं।

चरण 2: column बाँधने के बाद जाँच करें कि सरिया और रिंग सही स्थिति में हैं या नहीं।

चरण 3: cover block को column के चारों और सही जगह पर लगाए जरूरत हो तो बांध भी दे।

चरण 4: शटरिंग लगाने के बाद जाँच करें कि सरिया और शटरिंग के बीच cover block लगाने के लिए दूरी हैं या नहीं।

चरण 5: concrete डालने से पहले साइट इंजीनियर या अपने सुपरवाइजर से जाँच करवाए।

Column cover block नहीं लगाने से क्या होगा?

यदि column और footing में cover block नहीं लगाया जाता हैं या गलत तरीके से लगाया जाता हैं तो निम्न समस्याएं हो सकती हैं।
• सरिया और शटरिंग बहुत पास आ सकता हैं।
• सरिया के पास पर्याप्त cover कम हो जाता हैं।
• नमी और वातावरण से सरिया में जंग लगने का खतरा बढ़ सकता हैं।
• column की टिकाऊपन कम हो जाता हैं 
• concrete डालते समय सरिया को सही जगह रखना मुश्किल हो जाता हैं।

Column cover block और footing cover block में क्या अंतर हैं?

Column cover block और footing Cover block का मुख्य काम सरिया के चारों तरफ पर्याप्त कवर बनाए रखना
दोनों में में इस्तेमाल अलग अलग तरीकों से किया जाता हैं।

Column में cover block सरिया और column की शटरिंग के बीच दूरी बनाए रखना होता हैं वहीं footing में cover block footing के सरिया को निर्धारित cover देने के लिए किया जाता हैं।

Footing में नीचे की तरफ cover की आवश्यकता column से अलग होती हैं क्योंकि footing मिट्टी के संपर्क में आ सकती हैं इसलिए column और footing में एक ही साइज का cover block बिना drawing देखें नहीं लगाना चाहिए।

Column cover block लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

• सही कंक्रीट cover के लिए drawing देखें।
• मजबूत और अच्छी गुणवत्ता वाले cover block का इस्तेमाल करें।
• cover block को सही जगह मजबूती से लगाए।
• cover block टूटने से बदल दे।
• केवल अंदाज से cover का साइज तय न करें।
Column या footing की कंक्रीट से पहले जाँच करवाए इंजीनियर से।

निष्कर्ष:

Column cover block RCC column के निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं इसका काम सरिया और शटरिंग की बीच दूरी बनाए रखना हैं ताकि सरिया के चारों तरफ आवश्यक cover मिल सके सही cover block इस्तेमाल करने से सरिया की स्थिति बनाएं रखने और जंग का खतरा कम करने में मदद मिलती हैं 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

RCC Kya Hota Hai? Puri Jankari Hindi mein

 RCC का पुरा नाम Reinforced Cement Concrete होता हैं इसका पुरा नाम हिंदी में प्रबलित सीमेंट कांक्रीट होता हैं  RCC का उपयोग घर, इमारत, बिल्डिंग,बीम,कॉलम, स्लैब और अन्य कामों में किया जाता हैं  RCC क्या होता हैं? RCC एक प्रकार का मजबूत निर्माण सामान हैं जिसमें सीमेंट,बालु, गिट्टी, और स्टील का उपयोग किया जाता हैं कंक्रीट और स्टील मिलकर ऐसी संरचना बनाते हैं जो अलग अलग भार को सहने में सक्षम होती हैं  RCC में कौन-कौन से सामान होते हैं? • सीमेंट - सीमेंट कंक्रीट के अन्य पदार्थ को आपस में बांधने का काम करता हैं   • बालू - बालू कंक्रीट के अंदर ख़ाली जगहों को भरने में मदद करती हैं और मिश्रण का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं  • गिट्टी - गिट्टी कंक्रीट को मजबूती प्रदान करती हैं  • पानी - पानी सीमेंट के साथ मिक्स के लिए आवश्यक होता हैं  • स्टील - स्टील को कंक्रीट के अंदर Reinforced Cement Concrete के रूप में लगाया जाता हैं यह कंक्रीट की Tension की सहने की क्षमता में मदद करती हैं  RCC में सरिया या स्टील क्यों लगाया जाता हैं? RCC में स्टील इसलिए लगाया जाता हैं...

Civil engineering क्या है

     सिविल इंजीनियरिंग एक महत्वपूर्ण शाखा है इसमें भवन सड़क पुल बांध रेलवे अन्य निर्माण कार्यों की योजना डिजाइन निर्माण और रखरखाव के बारे में अध्ययन किया जाता है सरल भाषा में कहें तो सिविल इंजीनियरिंग का मुख्य उद्देश्य मजबूत, सुरक्षित और उपयोगी संरचनाओं का निर्माण करना है  सिविल इंजीनियरिंग का मतलब क्या है? सिविल इंजीनियरिंग में जमीन और निर्माण से जुड़े अलग-अलग कार्यों की जानकारी दी जाती है इसमें नींव, काॅलम, बीम स्लैब कंक्रीट स्टील सड़क पुल जल निकासी और पानी की व्यवस्था शामिल होते हैं जब कोई घर या बड़ी इमारत बनाई जाती है तो उसमें केवल ईंट सीमेंट और बालू की जरूरत नही होती है घर या इमारत बनाने से पहले उसकी योजना नींव स्टील कंक्रीट और संरचनाओं की मजबूती का ध्यान रखना पड़ता है  सिविल इंजीनियर क्या करता है? सिविल इंजीनियरिंग निर्माण परियोजनाओं के अनुसार कई महत्वपूर्ण कार्य करता है! • निर्माण की ड्राइंग को समझना  • निर्माण की जगह जांच करना • स्टील और शटरिंग की जांच करना  • कंक्रीट और निर्माण सामान की गुणवत्ता देखना  सिविल इंजीनियरिंग में क्या क्या पढ़ा...

PCC क्या होता हैं ? पूरी जानकारी हिंदी में।

Pcc का पुरा नाम Plain Cement Concrete होता हैं इसे हिन्दी में सामान्य सीमेंट कंक्रीट कहा जाता हैं PCC का उपयोग निर्माण कार्य में नींव के नीचे मजबूत और समतल आधार बनाने के लिए किया जाता हैं / PCC में सामान्य सीमेंट, बालू, गिट्टी और पानी का मिश्रण होता हैं  PCC में कौन-कौन से सामग्री लगती हैं? PCC बनाने के लिए मुख्य रूप से निम्न सामग्री लगती हैं - • सीमेंट  • बालू (Fine Aggregate) • गिट्टी (Coarse Aggregate) • पानी (Water) इन सभी को फिक्स अनुपात में मिश्रण करके PCC तैयार किया जाता हैं  PCC का उपयोग कहां किया जाता हैं? PCC का उपयोग कई निर्माण कार्य में किया जाता हैं  • Footing के नीचे  • Building के नींव में  • Floor के नीचे बेस बनाने में  • Plint के नीचे  • Concrete Flooring में  RCC कामों के आधार को समतल बनाने में  Footing के नीचे PCC क्यों डाला जाता हैं? Footing के नीचे PCC इसलिए बनाई जाती है ताकि मिट्टी, नमी और समतल सतह के कारण काम करने में हो सकती है PCC डालने से Footing के लिए समतल और साफ बेस मिलता हैं PCC Footing के नीचे Concrete को म...